मुंबई: संताक्रूज़ पूर्व के गोलिबार में सामाजिक कार्यकर्ता अमन शेख का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गयामुंबई के संताक्रूज़ पूर्व स्थित गोलिबार इलाके में सामाजिक कार्यकर्ता अमन शेख का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर केक काटकर उनका जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया।कार्यक्रम में कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर अमन शेख को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके हाथों केक कटवाया गया और उन्हें शॉल व बुके देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर Brother Group के अध्यक्ष तबरेज शेख (उर्फ टीनो भाई), सचिव जावेद शेख (उर्फ मुन्ना भाई), केसर इमरान, जुबैर शेख और हैदर अली (उर्फ चिंटू भाई) समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान Nirmal Nagar Police Station के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिससे पूरे आयोजन में सुरक्षा और व्यवस्था बनी रही।पूरे आयोजन का माहौल उत्साहपूर्ण और सामाजिक एकता का प्रतीक देखने को मिला।
