मालवणी मलाड से Ward 48 में बड़ा उलटफेर: इस्माइल शेख को सपा से टिकट, कांग्रेस को झटका

मुंबई | विशेष रिपोर्ट | शाखा नव न्यूज़

मालवणी (मालाड पश्चिम): मुंबई के वार्ड 48 में चुनावी माहौल उस वक्त गरमा गया, जब समाजवादी पार्टी प्रमुख अबू आसिम आज़मी ने इस्माइल शेख को आधिकारिक चुनावी टिकट दे दिया। इस फैसले के साथ ही वार्ड 48 की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। टिकट मिलने के एक दिन पहले ही इस्माइल शेख ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पार्टी और विधायक असलम शेख पर गंभीर आरोप लगाए। इस्माइल शेख ने कहा कि आख़िरी वक्त पर उनका टिकट काट दिया गया और एक बार फिर बाहरी उम्मीदवार को थोप दिया गया, जबकि ज़मीनी कार्यकर्ता को नज़रअंदाज़ किया गया।इस्माइल शेख का आरोप है कि कांग्रेस नेतृत्व ने उनका वर्षों तक इस्तेमाल किया, झूठे वादे किए गए, लेकिन चुनाव के समय उन्हें दरकिनार कर दिया गया।

Video देखने के लिए नीचे क्लिक करे….



इस मौके पर इस्माइल शेख के साथ मजबूती से खड़े काज़िम खान ने विधायक असलम शेख पर निशाना साधते हुए कहा—“असलम शेख को नेता नहीं, रिमोट कंट्रोल से चलने वाले लोग चाहिए।” काज़िम खान ने यह भी कहा कि उन्होंने खुद देखा है कि इस्माइल शेख ने वर्षों तक लाखों रुपये अपनी जेब से खर्च कर जनता के लिए काम किया, लेकिन फिर भी उन्हें मौका नहीं दिया गया।



वहीं, इस्माइल शेख के समर्थन में मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने साफ कहा किचाहे कांग्रेस ने मौका न दिया हो, लेकिन जनता के बीच काम करने वाले नेता को चुनाव लड़ने का पूरा हक है।अब समाजवादी पार्टी के चेहरे के तौर पर इस्माइल शेख की एंट्री को वार्ड 48 में कांग्रेस के लिए सीधी चुनौती माना जा रहा है।राजनीतिक जानकारों का कहना है कि कांग्रेस द्वारा कार्यकर्ताओं को नज़रअंदाज़ कर बाहरी उम्मीदवार लाने की रणनीति अब उलटी पड़ती दिख रही है, और इसका असर सीधे चुनावी नतीजों पर पड़ सकता है।


✍️ रिपोर्ट: शाखा नव न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *