जळगांव में दिल दहला देने वाली घटना, चौथी बेटी का जन्म, पिता ने नवजात बेटी की ली जान .

जळगांव, महाराष्ट्र : जळगांव में दिल दहला देने वाली घटना , चौथी बेटी का जन्म , पिता ने नवजात बेटी की ली जान . जळगांव जिले के जामनेर तालुका अंतर्गत मोराड गांव से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है।यहाँ एक पिता पर अपनी ही तीन दिन की नवजात बच्ची की हत्या करने का गंभीर आरोप सामने आया है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी को चौथी बेटी के जन्म से गहरा गुस्सा था। इसी नाराज़गी में उसने कथित तौर पर इस वारदात को अंजाम दिया।यह घटना 14 नवंबर को हुई थी। शुरुआत में परिजनों ने पुलिस को बताया कि बच्ची की मौत नहाते समय गिरने से हुई है। इसी जानकारी के आधार पर पहूर पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया था।हालांकि, बच्ची को इलाज के लिए जळगांव जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


करीब डेढ़ महीने बाद जब पोस्टमार्टम और मेडिकल रिपोर्ट सामने आई, तब पुलिस का संदेह और गहरा हो गया। रिपोर्ट में साफ हुआ कि बच्ची की मौत हादसे से नहीं हुई थी।इसके बाद पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की। पूछताछ के दौरान कृष्णा लालचंद राठोड नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपराध कबूल कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने चौथी बेटी के जन्म से नाराज़ होकर यह कदम उठाया।फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।मामले की जांच जारी है।


✍️ रिपोर्ट: शाखा नव न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *