शर्मनाक। महाराष्ट्र को शर्मसार करने वाला कांड: नंगा करके कार में ‘Oral Sex’ को किया मजबूर, वीडियो भी बनाया।

मुंबई: महाराष्ट्र में दो नाबालिग लड़कों को कर्ज नहीं चुका पाने पर आपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ा। उन्हें कार में ओरल सेक्स (मुख मैथुन) के लिए विवश किया गया। इतना ही नहीं इस शर्मनाक कृत्य का आरोपियों ने वीडियो भी बनाया। पीड़ित लड़के परभणी के रहने वाले हैं। पीड़ित लड़कों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनका शारीरिक और मानसिक इलाज चल रहा है। नाबालिग लड़के की मां की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। इनमें अप्राकृतिक यौन संबंध, अपहरण, मारपीट और गलत तरीके से बंधक बनाने जैसे आरोप शामिल हैं। पुलिस ने POCSO एक्ट भी लगाया है।


कार में दोनों को बनाया बंधक

जानकारी के अनुसार कम उम्र के दो लड़कों ने एक व्यक्ति से कुछ रुपये उधार लिए थे। जब लड़के रुपये नहीं लौटा पाए तो कर्ज देने वाले शख्स ने उन्हें एक कार में बंधक बना लिया। चलती कार में उन्हें पहले नंगा किया फिर दोनों किशोरों को आपस में ओरल सेक्स के मजबूर किया गया। आरोपियों ने ओरल सेक्स का वीडियो भी बनाया। जानकारी के अनुसार जिन दो लड़कों को इस अपमानजनक घटन का शिकार होना पड़ा। उनमें एक की उम्र 19 साल है। एक नाबालिग है। पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने गौतम दिलीप गोस्वामी उर्फ ऋतिक (25) नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गौतम पर ही लड़कों को कर्ज देने का आरोप है। पुलिस के अनुसार अन्य आरोपियों की पहचान पंजूभाई गोस्वामी और अन्य दो की पहचान देराज और भरत के रूप में हुई है। उनकी तलाश जारी है।


ब्लैकमेल करने की धमकी दी

नाबालिग लड़के की मां ने एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें मां ने बताया है कि गौतम गोस्वामी ने उनके बेटे और उसके दोस्त को पिछले शुक्रवार को बहला-फुसलाकर ले गए थे।आरोपियों ने गंदे कृत्य के बाद धमकी दी कि अगर उन्होंने उधार लिए पैसे नहीं चुकाए तो वीडियो ऑनलाइन डाल दिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने लड़कों को पुणे भी ले गए। वहां उन्हें एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उनके साथ मारपीट भी की गई। लड़कों को तभी छोड़ा गया जब उन्होंने पैसे चुकाने का वादा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *