एक्सप्रेस हाईवे से पकड़ा गया 13 लाख का प्रतिबंधित गुटखा! मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मुंबई : दिनांक 04 अक्टूबर 2025 को ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर दक्षिण वाहिनी, एल एंड टी क्रॉस रोड, कांजुरमार्ग के सामने, विक्रोली परिसर में मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता मिली।
यहां पुलिस ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित गुटखा का अवैध परिवहन करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा।

पकड़े गए आरोपियों के नाम हैं — मोहम्मद फिरोज कासमभाई शेख (उम्र 26 वर्ष) और फैजान नसीम अंसारी (उम्र 22 वर्ष)

पुलिस ने इनके पास से ₹13,44,900 मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा बरामद किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 26(2), 26(2)(ii), 27(3)(b), 30(2), 39 और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-6 को सौंपी गई थी।
दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को जांच के दौरान मुख्य आरोपी मोहम्मद फिरोज शेख को नालासोपारा इलाके से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की टीम ने आरोपी के घर पर छापा मारते हुए वहां से प्रतिबंधित गुटखा, 4 वाहन, 6 मोबाइल फोन सहित कुल ₹9,98,60,950 का माल जब्त किया।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है और आगे की जांच जारी है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त हेमंत भारती, सह आयुक्त लक्ष्मी गौतम, उप आयुक्त शैलेश ब्लानडे और सहायक पुलिस आयुक्त विशाल गौतम के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील ससाने, सहायक पुलिस निरीक्षक विनोद पवार, विजय साठे, जितेंद्र पवार, रमेश सावंत, अमित भोये सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *