मुंबई : कुर्ला (पश्चिम) के सीएसटी रोड स्थित पाइप गली में सोमवार को एक गोडाउन में भीषण आग लग गई। यह घटना शिफा टायर्स के पीछे स्थित गोडाउन की है।
Video देखने के लिए नीचे लिंक पर click करें……👇
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा गोडाउन आग की चपेट में आ गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गई हैं।

अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन आग से हुई संपत्ति के नुकसान का अभी आकलन किया जाना बाकी है। आग लगने के कारणों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

स्थानीय निवासी और दुकानदार इस घटना से सहमे हुए हैं। आग पर काबू पाने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है।
