Bareilly में 23 फुट ऊंचे ताजिये को बताया 12 से कम, हो गया कांड तो मचा हड़कंप, दरोगा निलंबित

उ. प्र. : रविवार को बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के गौसगंज गांव से निकाला जा रहा ताजिया हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। जिससे ताजिया में आग लग गई। गनीमत रही कि आग में कोई नहीं फंसा। ताजिया की ऊंचाई 23 फीट थी, जबकि अनुमति 12 फीट तक की ही है।

इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने ताजिया की ऊंचाई मानक के अनुसार बताते हुए जुलूस निकालने की अनुमति दी थी। अब एसएसपी ने इंस्पेक्टर को निलंबित कर उसके खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। गौसगंज गांव में ताजिया जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में लोग शोक प्रकट कर रहे थे। बरेली-शाहजहांपुर रोड की तरफ आते समय अचानक ताजिया हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। चिंगारी निकलने से ताजिया में आग लग गई। लपटें उठती देख जुलूस में शामिल लोग भाग निकले।

अफरा-तफरी मच गई

घटना का वीडियो भी सामने आया है किसी तरह आग पर काबू पाया गया। जले हुए हिस्से को हटाने के बाद ताजिया को कर्बला ले जाया गया। यहां उसे दफना दिया गया। ताजिया में आग लगने की घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवक ताजिया पर चढ़कर आग बुझाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं।

गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी दक्षिणी ने ताजिया की ऊंचाई के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि वह 23 फीट ऊंचा था। यह दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है। एसपी ने प्रभारी की रिपोर्ट देखी तो ताजिया की ऊंचाई नियमानुसार बताते हुए जुलूस निकालने की अनुमति दे दी। एसएसपी अनुराग आर्य ने दरोगा को निलंबित कर दिया है और उसकी भूमिका की जांच शुरू करा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *