मुख्यमंत्री फडणवीस के जन्मदिन के अवसर पर मा. नगरसेवक कमलेश यादव द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने किया शुभारंभ

कांदिवली: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी, चारकोप विधानसभा के वॉर्ड क्रमांक 31 की ओर से कांदिवली में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस सेवा भावी कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर मुंबई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने रिबन काटकर किया। उन्होंने आयोजनकर्ता पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव और उनकी टीम के प्रयासों की खुले दिल से सराहना की।

रक्तदान करनेवाले सभी रक्तदाताओं को गोपाल शेट्टी द्वारा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे नियमित रूप से रक्तदान करें ताकि किसी ज़रूरतमंद की जान बचाई जा सके।

शिविर में जिलाध्यक्ष दीपक उर्फ बाला तावड़े, दिनेश सिंह, अशोक दुबे सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। यह आयोजन सेवा और समर्पण की भावना का प्रतीक बना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *