दीपावली से पहले मुंबई पुलिस द्वारा शिकायकतकर्ताओ को बड़ा तोहफा। 2025 में चोरी किये हुवे मोबाइल फोन, नगद, सोने के गहनो को शिकायतकर्ताओं को वापस लौटाया गया।
Video देखने के लिए नीचे लिंक पर click करें……👇
इस विशेष अभियान में 3 करोड़ 87 लाख 66 हजार 6 सौ 07 रुपये की संपत्ति को वापस दिया गया। जोन 12 के सात पुलिस स्टेशन दहिसर, कस्तूरबा मार्ग, समता नगर, कुरार, डिंडोशी, वनराई और आरे पुलिस की कार्यवाही में मालमत्ता जप्त की गई थी।
जिसमे 225 तोले सोने के आभूषण, 2 बसें, 7 ऑटोरिक्शा, 13 बाइक, 4 लैपटॉप, 689 मोबाइल फोन शामिल हैं। इन सभी कीमती वस्तुओ को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त उत्तर प्रादेशिक विभाग शशि कुमार मीणा के हाथों शिकायतकर्ताओं को वापस की गई।
इस मौके परिमंडल 12 के पुलिस उपायुक्त महेश चिमटे, सहायक पुलिस आयुक्त मालोजी शिंदे, कैलाश बर्वे, विजय भिसे और 7 पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मौजूद थे।चोरी हुई संपत्ति वापस मिलने पर नागरिकों ने मुंबई पुलिस का आभार प्रकट किया।
