राजस्थान में एसी बस में आग, 20 यात्री जिंदा जले: 15 लोग झुलसे; बचने के लिए चलती गाड़ी से कूदे लोग, जैसलमेर से जोधपुर जा रही थी

राजस्थान के जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे एक एसी स्लीपर बस में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 20 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि 15 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। कई यात्रियों ने जान बचाने के लिए चलती बस से कूदकर अपनी जान बचाई।


Video देखने के लिए नीचे लिंक पर click करें……👇


बस में कुल 57 यात्री सवार थे। हादसे में दो मृतकों की पहचान हो गई है — इनमें स्थानीय पत्रकार राजेंद्र सिंह चौहान और 79 वर्षीय हुसैन खां शामिल हैं। झुलसे हुए यात्रियों में 2 बच्चे और 4 महिलाएं भी हैं। सभी घायलों को पहले जैसलमेर के जवाहिर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ से गंभीर रूप से घायल मरीजों को जोधपुर रेफर किया गया है।


डॉक्टरों के अनुसार, अधिकांश घायल 70% तक झुलसे हैं।

हादसे की भयावहता इतनी थी कि आग ने कुछ ही मिनटों में पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस के अंदर से कई शव जलकर पहचान योग्य नहीं रहे। इसलिए, मृतकों की पहचान डीएनए टेस्ट से की जाएगी।


कलेक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि प्रशासन मृतकों के परिजनों से संपर्क कर रहा है और राहत कार्य जारी है।
पोकरण विधायक प्रतापपुरी ने घटना में 20 मौतों की पुष्टि की और कहा कि हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ है।


केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि मृतक आश्रितों को ₹2-2 लाख रुपये और घायलों को ₹50-50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

जैसलमेर से 19 शवों को जोधपुर भेजा गया, जबकि एक मृतक हुसैन खां की मौत जोधपुर में ही उपचार के दौरान हुई थी।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *