मुंबई : घाटकोपर इलाके में सोमवार को दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप में लूट की कोशिश से हड़कंप मच गया। यह घटना घाटकोपर स्थित ‘दर्शन ज्वेलर्स’ की बताई जा रही है।
Video देखने के लिए नीचे लिंक पर click करें……👇
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक व्यक्ति स्कूटर पर सवार होकर दुकान के पास पहुंचा और अचानक हवा में गोलियां चलाने लगा। गोलीबारी की आवाज सुनते ही आसपास के लोग डरकर भागने लगे। मौके का फायदा उठाकर आरोपी वहां से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही घाटकोपर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। पुलिस ने दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में यह मामला “लूट की असफल कोशिश” प्रतीत हो रहा है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने घटना स्थल से कारतूस के कुछ खोखे बरामद किए हैं और आसपास के इलाकों में नाकाबंदी की गई है।घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपी के भागने की दिशा का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज का सहारा ले रही है।
👉 मुंबई पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
