ठाणे: शहर के पोखरण रोड नंबर 2 पर बने ‘जगदले आवेसा’ निर्माण स्थल से एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई। यहां निर्माणाधीन इमारत से एक भारी लोहे की रॉड नीचे खड़ी मर्सिडीज बेंज कार पर आ गिरी। यह निर्माण स्थल पूर्व नगरसेवक हनमंत जगदले की बताई जा रही है।
Video देखने के लिए नीचे लिंक पर click करें……👇
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोहे की रॉड सीधे कार के फ्रंट विंडशील्ड पर गिरी, जिससे कांच पूरी तरह चकनाचूर हो गया। गनीमत रही कि उस समय कार के अंदर या ड्राइवर सीट पर कोई मौजूद नहीं था, वरना यह हादसा बड़ा रूप ले सकता था।
यह घटना पिछले सप्ताह की बताई जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की भारी लापरवाही का आरोप लगाते हुए ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से कभी भी जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना की प्राथमिक जांच की जा रही है और ठेकेदार की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
गौरतलब है कि पूर्व नगरसेवक हनमंत जगदले पहले भी चर्चा में रह चुके हैं, जब उनका नाम सूरज पर्मार आत्महत्या प्रकरण में सामने आया था।
