काशीमीरा फ्लाईओवर पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक डम्पर ट्रक के पीछे से टकराने से डम्पर का ड्राइवर केबिन पूरी तरह से कुचल गया और ड्राइवर अंदर फंस गया।
Video देखने के लिए नीचे लिंक पर click करें……👇
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फ्लाईओवर पर खड़े एक डम्पर ट्रक से पीछे से आ रहा एक अन्य डम्पर जोरदार टकरा गया। इस टक्कर की इतनी तीव्रता थी कि आगे वाले डम्पर का पूरा ड्राइवर केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीमें, पुलिस बल और एम्बुलेंस सेवाएं तत्काल पहुंच गईं। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और विशेष उपकरणों की मदद से फंसे हुए ड्राइवर को निकालने का प्रयास शुरू हुआ!

इस हादसे के कारण फ्लाईओवर पर यातायात बाधित हुआ और पुलिस ने यातायात को वैकल्पिक मार्गों से निकालने का प्रबंध किया । हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
