कांदिवली चारकोप में विधायक योगेश सागर के हाथों संपन्न हुआ “संविधान चौक” का भूमिपूजन समारोह

कांदिवली,मुंबई : डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर प्रशिक बहुउद्देशीय सांस्कृतिक केंद्र (रजि.) की ओर से “संविधान चौक” (Samvidhan Chowk) के भूमिपूजन समारोह का आयोजन चारकोप, कांदिवली में बड़े उत्साह और भव्यता के साथ किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष मधुकर गवई ने की।

चारकोप सेक्टर 2, मिलन स्वीट के पास स्थित रिपाई वरिष्ठ नागरिक कट्टा पर आयोजित इस भूमिपूजन समारोह का शुभारंभ चारकोप के कार्यसम्राट एवं लोकप्रिय विधायक योगेश सागर के करकमलों से हुआ।
इस अवसर पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (उत्तर मुंबई) जिला अध्यक्ष रमेशजी गायकवाड, राज्य सचिव हरिहर यादव, एवं रिपाई झोपड़पट्टी महासंघ मुंबई अध्यक्ष रतन दादा अस्वारे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।


🌟 “संविधान चौक – लोकतंत्र का नया दीपस्तंभ”

विधायक योगेश सागर ने अपने संबोधन में कहा कि चारकोप क्षेत्र में बनने वाला यह “संविधान चौक” जल्द ही लोकतंत्र, समानता और बंधुत्व का प्रतीक बनकर उभरेगा।



भारतीय संविधान के 75 वर्ष–प्रेरणादायी विचारों का मंच

भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विधायक योगेश सागर, रिपाई उत्तर मुंबई जिला अध्यक्ष रमेश गायकवाड, रिपब्लिकन झोपड़पट्टी महासंघ मुंबई अध्यक्ष रतन दादा अस्वारे, एवं रिपाई राज्य सचिव हरिहर यादव ने संविधान की गौरवशाली परंपरा और लोकतंत्र के महत्व पर अपने प्रेरक विचार व्यक्त किए।


कार्यक्रम की सफलता में योगदान देने वाले पदाधिकारी

इस आयोजन की सफलता में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर प्रशिक बहुउद्देशीय सांस्कृतिक केंद्र (रजि.) के पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा —
संदीप जूंबडे (सचिव), रावसाहेब दाहीजे (कोषाध्यक्ष), साथ ही प्रमुख सहयोगी के रूप में पंढरीनाथ पवार (राष्ट्रीय चर्मकार महासंघ सलाहकार), बाबू गोरे, नगरसेवक कमलेश यादव, विलास घाग, रिपाई बोरिवली तालुकाध्यक्ष संदीप शिंदे, पँथर आदिनाग रणधीर, विनय दावडीकर, राजेंद्र नितनवरे, जालिंदर प्रधान, अशोकराव संकपाळ, भाऊ पवार, योगेश पडवळ, प्रमोद गुजर, एन.एस. गमरे, गजानन गवई, जी.एस. साळवी, सतीश डोंगरे, शिवराम दाहीजे, मधुकर गवळी, प्रकाश प्रधान, सुहास मगरे (सचिव, चारकोप विधानसभा), काशीनाथ अदमाने (उपाध्यक्ष), विशाल म्हस्के (उपाध्यक्ष), गौतम साळवे, अनिल दाहीजे (उपसचिव), प्रविण राउत (कोषाध्यक्ष, वार्ड क्र. 19), साहेबराव कदम (उपाध्यक्ष), आकाश गवळी (उपाध्यक्ष), राजु प्रधान (उपाध्यक्ष), मधुकर प्रधान (सचिव), हरिशंकर मिश्रा (उपाध्यक्ष), तथा महिला आघाडी की पदाधिकारीगण का विशेष योगदान रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *