Case लड़ते-लड़ते पीड़िता को चाहने लगा वकील, पति से कराया तलाक, फिर किया रेप , बोला: पत्नी से तलाक लेकर करूंगा शादी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक वकील ने अपनी क्लाइंट महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। महिला के पति से तलाक कराने के बाद वकील ने ही उसके साथ रिश्ता बना लिया, लेकिन जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने इंकार कर दिया और मारपीट तक की।यह मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी वकील पवन अवस्थी को गिरफ्तार कर लिया है।


जानिए पूरा मामला

सरकंडा इलाके की रहने वाली 26 वर्षीय महिला ने अपने पति से तलाक के लिए कोर्ट में केस दायर किया था। केस लड़ने के लिए उसने सरकंडा के लतेल बाड़ा में रहने वाले वकील पवन अवस्थी से संपर्क किया।

वकील ने महिला का केस लड़ा और उसे उसके पति से तलाक दिलाया। इसी दौरान दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ीं और वकील ने महिला को शादी का वादा किया।महिला ने बताया कि वकील ने कहा कि उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है, जल्द ही वह तलाक लेकर उससे (महिला से) शादी करेगा। इसी झांसे में आकर महिला उसके संपर्क में आने लगी।लेकिन जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो वकील ने मारपीट की और उसका मोबाइल तोड़ दिया।


महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट, वकील गिरफ्तार

परेशान होकर महिला ने 2 नवंबर को सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने 3 नवंबर को वकील पवन अवस्थी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर दुष्कर्म, मारपीट और धमकी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की आगे जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *