चारकोप में दिवाली के शुभ अवसर पर Navjeevan Foundation और Annapurna Pratishthan की ओर से एक अनोखा Diwali Get-together & Live Raas-Garba Charity Event का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम चारकोप स्थित White House Banquet Hall में संपन्न हुआ।
इस मौके पर व्हाइट हाउस बैंक्वेट के मालिक , जिन्होंने उसी दिन अपने बैंक्वेट का उद्घाटन किया,
ने चारकोप निवासियों के इस सामाजिक एवं पुण्य कार्य के लिए पूरा हॉल निःशुल्क उपलब्ध कराया।
उनके इस उदार सहयोग के लिए आयोजकों और सभी उपस्थित लोगों ने हार्दिक आभार व्यक्त किया।


इस विशेष अवसर पर लगभग 700 पास वितरित किए गए थे,
साथ ही सभी उपस्थित लोगों के लिए मुफ़्त भोजन और आइसक्रीम की व्यवस्था भी की गई थी।

इस कार्यक्रम के आयोजक थे —
👉 चैतन्य पारेख, भाजपा महासचिव
👉 प्रमोद गुजर, भाजपा जिला सदस्य


कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायिका बिंदु भट्ट और उनकी टीम ने शानदार लाइव रास-गरबा प्रस्तुत किया, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो उठा। खास आकर्षण रहीं अभिनेत्री हेटल उपाध्याय, जो मशहूर अभिनेता अमर उपाध्याय (स्टार प्लस के शो “क्योंकि सास भी कभी बहू थी” फेम) की पत्नी हैं।


मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर मुंबई जिलाध्यक्ष भाजपा एवं पूर्व नगरसेवक बाला तावड़े उपस्थित रहे।
साथ ही कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी —
पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव,
जिला सचिव योगेश पाडवल ,
पूर्व नगरसेवक श्रीकांत खवथंकर ,
चारकोप मंडल अध्यक्षा सुलभा जोशी ,
और दानूकरवाडी मंडल अध्यक्ष प्रमोद घाग
सहित भाजपा की पूरी चारकोप टीम उपस्थित रही।


सभी पदाधिकारियों और उपस्थित नागरिकों ने गरबा खेलकर भरपूर आनंद लिया और दिवाली उत्सव को एकता, आनंद और समाजसेवा का प्रतीक बनाया।


कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने घोषणा की कि —

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *