कांदिवली (पश्चिम) के एकतानगर कथा मैदान में खासदार क्रीड़ा महोत्सव 2025 के अंतर्गत पारंपरिक मिट्टी पर खेले जाने वाली कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ।

Video देखने के लिए नीचे लिंक पर click करें……👇
इस ऐतिहासिक दंगल में कुल 86 पहलवानों ने भाग लिया, जिनमें 6 महिला पहलवान भी शामिल थीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओलिंपियन नरसिंह यादव रहे, जबकि आयोजन नगरसेवक कमलेश यादव द्वारा किया गया।

इस मौके पर पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, विधायक संजय उपाध्याय सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
यह आयोजन केंद्रीय मंत्री और सांसद श्री पीयूष गोयल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिन्होंने खेल को नई दिशा और पहचान दी है।

हजारों की संख्या में दर्शकों ने उपस्थित होकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।
“मिट्टी की खुशबू, परंपरा का गर्व और खेल का जुनून” — यही दिखा कांदिवली के इस शानदार दंगल में!

