Heavy Rain Warning: 17,18,19,20,21,22 जुलाई को 10 राज्यों में भयंकर बारिश, हाई अलर्ट जारी

Heavy Rain Warning: भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) का अनुमान है कि देश के कई हिस्सों में अगले सात दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि इस सप्ताह पूरे देश में मानसून का जोरदार असर दिख सकता है. पूर्वी, उत्तरी, पूर्वोत्तर, पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत के कई इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, केरल और माहे, पंजाब उत्तराखंड समेत कई और इलाकों में अगले दो दिनों में जोरदार बरसात हो सकती है.

बना निम्न दबाव का क्षेत्र, भयंकर बारिश की संभावना (Heavy Rain Alert)

आईएमडी ने बताया कि देश के दो जगहों पर दो निम्न दबाव वाले क्षेत्र बने हुए हैं. एक उत्तर-पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्रों में और दूसरा दक्षिण-पश्चिम बिहार और उससे सटे पूर्वी उत्तर प्रदेश में बना हुआ है. इसके कारण 10 से ज्यादा राज्यों में आगामी दिनों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी और मध्य भारत में अगले 2 दिनों के दौरान भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा अगले 6 से 7 दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है.

उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम (Heavy Rain Warning)

  • मौसम विभाग के मुताबिक 16 से 22 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.
  • 16, 17, 21 और 22 जुलाई को पंजाब, हरियाणा में भारी बारिश हो सकती है.
  • 16 और 17 जुलाई को पूर्वी राजस्थान, उत्तरी पंजाब, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश में बहुत भारी बारिश की संभावना है.
14071 Pti07 14 2025 000338A
Heavy rain warning

पूर्वी और मध्य भारत में भारी बारिश

  • आईएमडी के मुताबिक 16 से 18 जुलाई के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है.
  • 16, 17, 20 और 21 जुलाई को बिहार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

पश्चिम भारत में बारिश का तांडव (Rain Havoc)

  • 20 ms 22 जुलाई के दौरान कोंकण और गोवा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.
  • 16 जुलाई को मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, गोवा में भयंकर बारिश हो सकती है.

पूर्वोत्तर भारत में गरज चमक के साथ बारिश

  • मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है.
  • 16 जुलाई और 19 से 22 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.
  • 19 से 22 जुलाई के दौरान असम और मेघालय में भयंकर बारिश की संभावना है.
  • 19 और 20 जुलाई को मिजोरम और त्रिपुरा में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *