अस्मिता ज्योति बस स्टॉप पर पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी पर आपत्तिजनक लेखन का मामला — भाजपा नेताओं में आक्रोश

मुंबई, कांदिवली : उत्तर मुंबई के लोकप्रिय पूर्व सांसद और भाजपा नेता गोपाल शेट्टी के खिलाफ अस्मिता ज्योति बस स्टॉप पर आपत्तिजनक और समाज में वैमनस्य फैलाने वाले शब्द लिखे जाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना ने न केवल उनके सम्मान को ठेस पहुंचाई है, बल्कि समाज की एकता और शांति पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है। यह कृत्य भाजपा कार्यकर्ताओं और समाज के जिम्मेदार नागरिकों के लिए अत्यंत निंदनीय और असहनीय है।

इस संदर्भ में कांदिवली पश्चिम पुलिस स्टेशन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवि अडाने के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई गई है। इस समय भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे, जिनमें जिलाध्यक्ष दीपक (बाला) तावड़े, पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश खणकर, मा. नगरसेवक कमलेश यादव, योगेश दामोदर पडवाल और अमर शाह प्रमुख रूप से शामिल थे।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि दोषियों की जल्द से जल्द पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *